फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद आए बापू और शास्त्री, स्कूलों में सुनाए संस्मरण

विज्ञापन
मथुरा। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाते ? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। दो अक्तूबर को जनपद भर के शिक्षण संस्थाओं में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। दोनों महापुरुषों के स्मरण छात्र-छात्राओं को सुनाए गए। अनेक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

आरसीए महाविद्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर प्राचार्य डा. प्रीति जौहरी, डा. अंजूबाला अग्रवाल, डा. कल्पना वाजपेयी, डा. अर्चना पाल ने माल्यार्पण किया। छात्राओं ने भाषण, कविता प्रस्तुत कीं। मदन मोहन कलावती सराफ सरस्वती विद्या मंदिर में पॉलिथीन मुक्ति एवं स्वच्छता कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य सुरेश चंद वर्मा, आचार्य प्रताप सिंह एवं विद्यार्थी गोपाल शर्मा, जूही सिंह, पवन चौधरी एवं श्याम सारस्वत रहे। गिर्राज महाराज कालेज में स्वच्छता तथा नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन कर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
इसमें भाजपा नेता सूर्यकांत शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी करुणेश त्रिपाठी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री महेंद्र दत्त पांडे, रमाकांत शर्मा, संस्थान के चेयरमैन डा. गोपाल प्रसाद शुक्ला, हरेंद्र भाटी, जगमोहन पाठक, मुकेश शर्मा तथा नवीन मल्होत्रा थे। अमर नाथ विद्या आश्रम में पोधारोपण, प्रेरणादायक नाटक, अनेक प्रतियोगिताएं हुईं। संस्थान चेयरमैन डा. आदित्य कुमार वाजपेयी, नगर निगम आयुक्त रवींद्र कुमार व संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डा. अरूण कुमार वाजपेयी ने पौधरोपण किया। उप प्रधानाचार्य डा. अनुराग वाजपेयी, शुभम वाजपेयी, सुयश वाजपेयी, डा. मधुबाला शर्मा उपस्थित रहीं। श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में जल संरक्षण की उपयोगिता पर रैली निकाली। डीपीओ अनुराग श्याम रस्तोगी, प्राचार्य डा. अजय शर्मा, व्यवस्थापक डा. केके कनौडिया, डा. राकेश चंद्र चतुर्वेदी, उमाशंकर श्रीमाली, डा. रविकांत गर्ग, राजा बाबा, राहुल गोयल थे।
विज्ञापन

पुलिस मार्डन स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसपी क्राईम राधेश्याम राय ने गांधी और शात्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य रिचा वशिष्ठ, सीओ मांट अंकुर अग्रवाल मौजूद रहे। बीएसए कालेज में छात्र छत्राओं ने स्वच्छता का संदेश दिया। डा. अनिल भाटी, डा. शंभू शरण सिंह, डा. शिवराज भारद्वाज, डा. मधुवाला गर्ग, डा.ब्रजगोपाल शर्मा, डा.एसके राय, डा.वीपी राय, डा. भावना मौजूद रहे।
श्री कृष्णचंद्र गांधी सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यक्रम हुए। माधव कुंज, कृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर में मनाई जयंती पर विनय कुमार, राजीव पाठक, सोम कुमार लवानिया, लोकेश अग्रवाल, महेश शर्मा थे। गुरुकुल विद्यापीठ जूनियर हाईस्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। इस दौरान सीओ रिफाइनरी आलोक दुबे, प्रतिभा शर्मा, कवित्री अंजू शर्मा, नीलम शर्मा, डा.सोनिका की विशेष मौजूदगी रही। विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा पर रालोद के महानगर संयोजक ताराचंद्र गोस्वामी, गौरव मलिक, राजेश शर्मा, मनोज शर्मा, बाबूलाल ने माल्यार्पण किया। गांधी जयंती पर देवीपुरा स्थित महाराणा प्रताप भवन ब्रजमंडल क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार नेे माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
पृथ्वी रक्षा के लिए चलेगा अभियान
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्था के सचिव कपिल शर्मा ने गांधी जयंती पर पृथ्वी की रक्षा के लिए महा अभियान की शुरुआत की जाएगी। जिसमें डालमिया भारत ग्रुप के सौजन्य से पर्यावरण प्रहरी के रूप में सजग रहने के लिए संकल्प दिलाया जाएगा।
-
स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान चलाया
मथुरा। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के देशव्यापी स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुधवार को देश के 356 रेलवे स्टेशनों के साथ मथुरा रेलवे जंक्शन भी चमकाया गया। फाउंडेशन प्रतिनिधि किशोर स्वर्ण, जोनल इंचार्ज हरविंद्र कुमार अरोड़ा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें