फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राम के धाम पहुंची श्रीकृष्ण की शिला... शुरू हुई संकल्प यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण लिखी चांदी की शिला पर राम के धाम की रज (धूल) लगाकर हिंदू पक्षकारों ने जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की धार तेज कर दी है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने अयोध्या में श्रावणी पर्व पर 10 किलो वजन की चांदी की शिला का पूजन कर जनजागरण अभियान का शंखनाद किया।
विज्ञापन

अयोध्या के मणिराम छावनी में शिला के पहुंचते ही उत्तराधिकारी नयन कमल दासजी महाराज और सेवायत जानकी दास के नेतृत्व में हजारों संतों और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। इस दौरान संपूर्ण परिसर श्रीकृष्ण की जय और ''अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है'' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज ने बताया कि पूजन से पहले 10 किलो वजन की चांदी की शिला को सरयू नदी में स्नान कराकर महाआरती का साक्षी बनाया गया। इसके बाद हनुमानगढ़ी में हनुमानजी के चरणों में अर्पित किया गया। यहां से राम मंदिर परिसर में श्रीराम की धरा की रज (धूल) से संकल्पित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें