फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर महंत राजू दास के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास द्वारा पार्टी प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद से गाली-गलौज एवं अभद्र भाषा के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने महंत राजू दास और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में समर्थक दो घंटे तक ज्ञापन देने के लिए डीएम का इंतजार करते रहे। डीएम के नहीं पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों में आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और बिना ज्ञापन दिए लौट गए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
कुंवर सिंह निषाद ने आरोप लगाया कि राजू दास ने लाइव टीवी डिबेट में अभद्रता की सभी मर्यादाएं लांघ दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा की योगी सरकार का संरक्षण है। राजू दास सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर एक सितंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इस दौरान अनाम धन्य तिवारी, गफ्फार अब्बास एड., दुर्गेश बघेल, देवेंद्र निषाद, बालवीर निषाद, सोनू फौजी, माधव गौतम एड., देवकीनंदन एड., शालू सिकरवार एड., देवकीनंदन कश्यप, डॉ. पुरुषोत्तम निषाद, डालचंद निषाद एड.आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें