फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने जारी की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। अक्षय तृतीया पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए अपील जारी की गई है। सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व भीड़ व मार्ग की स्थिति देखकर ही अपनी यात्रा का कार्यक्रम बनाएं।
विज्ञापन


दर्शन के दौरान एकल मार्गीय व्यवस्था, पुलिस प्रशासन के दिशा-निर्देशों और पब्लिक उद्घोषणा का पालन करें। भीड़ के समय वृद्धजन, दिव्यांग, छोटे बच्चे व बीमार व्यक्ति मंदिर न आएं। कहा है कि मंदिर परिसर के पास जूता-चप्पल रखने की कोई सुविधा नहीं है।

कृपया निर्धारित स्थानों पर ही जूते-चप्पल उतारें। साथ ही, कीमती सामान एवं आभूषण साथ न लाएं। भीड़भाड़ में सावधानी बरतें, जेबकतरों से सतर्क रहें, बच्चों और वृद्धों की जेब में नाम व संपर्क पर्ची अवश्य रखें। खोया-पाया केंद्र मंदिर कार्यालय व पुलिस चौकी पर बनाया गया है। सभी दर्शनार्थी व्यवस्था में सहयोग करें और दर्शन के पश्चात अनावश्यक रूप से मंदिर में खड़े न रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें