फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से लगी थी राया सब्जी मंडी में आग, लाखों का नुकसान; रेल व सड़क यातायात प्रभावित

Tue, 07 May 2024 07:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में राया सब्जी मंडी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। रेल व सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। 
विज्ञापन
मथुरा में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से लगी थी राया सब्जी मंडी में आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के काठ बाजार में सोमवार देर रात लगी आग का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। रेलवे लाइन के सहारे रखे 43 सब्जी, हलवाई, चायवालों के खोखे इस घटना में जलकर खाक हो गए। दुकानदारों का लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। इधर, आगजनी की घटना की वजह से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। दो घंटे तक राया स्टेशन पर ट्रेनों का आवागमन रोका गया। स्टेशन पर आने वाली सवारी व माल गाड़ियों को जहां-तहां खड़ा किया गया।

विज्ञापन


घटना राया थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान स्थित सब्जी मंडी काठ बाजार की है। बताया जा रहा है कि देर रात 11 बजे के करीब सब्जी मंडी में लगे विद्युत पोल में शॉर्ट सर्किट हुआ। उसकी चिंगरी और केबल की प्लास्टिक आग के साथ खोखों के ऊपर गिरने लगी। इससे उनमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। राहगीरों द्वारा शोर करने पर आग लगने की जानकारी होते ही घरों में सोते लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। 

इंस्पेक्टर अशोक कुमार मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने फायर बिग्रेड को घटना की सूचना दी। घटना के एक घंटे बाद पहुंची दमकलों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक सभी दुकानें जलकर खाक हो गईं। दुकानदार पवन अग्रवाल, रामू भट्ट, कालीचरण अग्रवाल, भूरा शर्मा, टिल्ला अग्रवाल, रंजीत, अवधलाल, अमरचंद, अशोक, शीलेन्द्र, किशन, वीरपाल, आजाद, भोला, चन्दा आदि लोग सब्जी, हलवाई, चाय आदि की दुकान चलाकर परिवार को पाल रहे थे।

बंद करना पड़ा रेल यातायात

आग की घटना की वजह से रेल संचालन करीब दो घंटे बंद किया गया। दरअसल, अंदर जगह न होने के कारण फायर बिग्रेड की गाड़ियां हाथरस-मथुरा मार्ग पर खड़ी होकर रेलवे लाइन के ऊपर से पानी के पाइप से आग बुझा रही थीं। इसके चलते ओएचई को बंद कराया गया था। इस दौरान कासगंज की तरफ से आने वाली गाड़ियों को कोयल फाटक तो मथुरा की तरफ से आने वाली गाड़ियों को रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।
विज्ञापन

राया के लोगों में आक्रोश

राया में हुई घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। आरोप है कि एक घंटे की देरी से दमकल कर्मी मय फायर टेंडर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गाड़ियों को राया कस्बे में ही खड़ा कराया जाए। इधर, लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद सूचना देने के लिए उन्होंने अधिकारियों को फोन किए। मगर, सीयूजी नंबर तक नहीं उठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें