फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नाले ढकने से दुकानें हुईं नीची, हंगामा

विज्ञापन
कोसीकलां में हंगामा करते हुए दुकानदार। 
विज्ञापन
कोसीकलां। नगर पालिका द्वारा जल निकासी के लिए निर्माण कराए नाले को स्लैब से ढकने से कई दुकानों नीची हो गईं। इससे बारिश के दौरान बाजार में कीचड से नारकीय हालात हो गए। गुस्साए दुकानदारों ने हंगामा कर नारेबाजी की। कुछ दुकान काफी देर बाद खुलीं।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने पंजाबी बाजार से जल निकासी के लिए दुकानों के सामने नाले का निर्माण कराया है। दुकानदारों का आरोप है कि नाला सड़क से ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर भरा हुआ है। इससे पंजाबी बाजार एवं सब्जी मंडी चौराहे पर नारकीय हालात हैं। नाले के निर्माण से कुछ दुकान नीची हो गईं हैं। रात्रि में ठेकेदार ने नाले को ढकने के लिए स्लैब रख दिए। इससे दुकानों के शटर ढक गए। दुकानदारों को शटर खोलने में दिक्कतें हुईं। दुकानदारों के हंगामे को देखते हुए व्यापारी नेता भी पहुंच गए। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि कुछ दुकान नीची होने से समस्या पैदा हो गई है, समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें