फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाजार से उधार लिए लाखों रुपये, रातों-रात परिवार सहित भागा प्रोविजन स्टोर व्यापारी; तलाश में जुटे लोग

Mon, 01 Jun 2026 10:57 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के कोसीकलां में एक प्रोविजन स्टोर व्यापारी लोगों से अधिक ब्याज और जमीन खरीद के नाम पर लाखों रुपये लेकर परिवार सहित फरार हो गया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में एक प्रोविजन स्टोर व्यापारी बाजार से लाखों रुपये लेकर रातों-रात परिवार सहित भाग गया। व्यापारी ने लोगों को अधिक ब्याज देने तथा जमीन खरीदने के बहाने रुपये लिए थे। पीड़ित व्यापारी की खोज में एकजुट हो गए। एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


तहरीर में बताया कि प्रोविजन स्टोर व्यापारी ने लोगों का विश्वास जीतकर उन्हें अधिक ब्याज देने तथा जमीन खरीदने के नाम पर रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया था। कई लोगों ने अपनी जमा पूंजी व्यापारी को सौंप दी। व्यापारी ने अलग-अलग लोगों से बड़ी धनराशि एकत्र की थी, जिसके बाद शुक्रवार-शनिवार की रात्रि में वह परिवार सहित घर और दुकान बंद कर कहीं चला गया। सुबह दुकान और मकान का ताला लगा देखने के बाद लोगों को शक हुआ तो पीड़ित लोग उसकी तलाश में जुट दी है। आरोप है कि ग्रामीण ने अपनी एफडी को समाप्त कराकर दो बार में 5-5 लाख रुपये व्यापारी को दिए थे।


अन्य संभावित पीड़ित आ सकते है सामने
पुलिस का कहना था कि सभी पीड़ित सोमवार को एक साथ थाने आकर तहरीर दें, जिससे सभी पीड़ितों की प्राथमिकी दर्ज की जा सके। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जिससे यह पता लग सके कितने लोगों से रकम ली गई और कुल लेनदेन कितने रुपये का हुआ। साथ ही व्यापारी के संभावित ठिकानों और बैंक संबंधी जानकारियों की भी जांच की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने घटना के बाद अन्य संभावित पीड़ित भी सामने आने की संभावना जताई है। पुलिस ने यदि किसी के साथ इसी प्रकार की आर्थिक धोखाधड़ी हुई है तो वह आगे आकर जानकारी उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें