इन लोगों यहां पहले प्रदर्शन करते हुए अपनी बात रखी। वह हाथों में प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं कोतवाली प्रभारी हमें न्याय दो, इंसाफ दो स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे। उन्होंने छात्रा द्वारा कोचिंग संचालक समेत अन्य लोगों पर लगाए गए आरोपों को निराधार व झूठा बताया।
साथ ही पुलिस को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। विद्यार्थियों का कहना है कि वह काफी समय से कोचिंग में पढ़ रहे हैं। कभी भी इस तरह की हरकत उन्होंने नहीं देखी है। वहीं पुलिस ने उन्हें सभी बिंदुओं पर गौर करते हुए जांच करने का भरोसा दिलाया है।
पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को उठाया
इधर, पीड़िता ने बताया कि आज जो कुछ भी कोतवाली में हुआ वह एक सोची समझी नीति है। मेरे सामने आ जाने से कुछ तथाकथित इज्जतदार अपनी झूठी इज्जत के लिए मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने कई और लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। कई लोगों से पूछताछ की गई है। कोचिंग में पढ़ने वाले अन्य विद्यार्थी भी आए थे, उनकी बात सुनी गई है। जो उचित होगा किया जाएगा। अनजान लोगों द्वारा छात्रा का पीछा किए जाने की कोई शिकायत नहीं की है। फिर भी वह इस पर ध्यान देंगे।