फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को अमल में आ जाएगी गोवर्धन तहसील

Fri, 28 Aug 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन क्षेत्र के नागरिकों को सोमवार को तहसील की सौगात मिलने जा रही है। तहसील कार्यालय की स्थापना कस्बा के डीग अड्डा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के खाली पड़े भवन में की जा रही है।
विज्ञापन


गोवर्धन क्षेत्र के नागरिकों की वर्षों पुरानी तहसील की मांग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मार्च में घोषणा के साथ अब पूरी होने जा रही है। बता दें कि गोवर्धन तहसील का मुद्दा अमर उजाला की ‘मुद्दा ब्रज विरासत का’ वृंदावन गोष्ठी में प्रमुखता से उठा था। तत्कालीन प्रभारी मंत्री देवेंद्र गुप्ता ने वहीं पर तहसील के गठन की घोषणा की थी। इसके लिए अमर उजाला ने क्षेत्रीय लोगों के साथ मुहिम भी चलाई थी।

इस मुहिम को पूरा करने के लिए प्रशासन ने तहसील के लिए कई भवन और जगह तलाशीं। अब जिला प्रशासन ने तहसील भवन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के खाली पड़े भवन और उसके परिसर को चयनित किया है। गत गुरुवार को एडीएम वित्त जयशंकर मिश्रा ने एसडीएम सदर राजेश कुमार और एसडीएम विश्वभूषण मिश्रा के साथ भवन और परिसर का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम राजेश कुमार ने बताया कि गोवर्धन तहसील का शुभारंभ सोमवार को सुबह किया जाएगा। इसके लिए भवन चयनित हो चुका है। उसकी साफ सफाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें