फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आज से शुरू होगी स्वगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनगणना-2027 का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। सोमवार से लोग स्वगणना की प्रक्रिया के तहत 30 नवंबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनसंख्या गणना करेंगे।
विज्ञापन

डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि जिले में पहले चरण का मकान सूचीकरण कार्य पूरा हो चुका है। 22 मई से 20 जून तक चले अभियान में 4894 ब्लॉकों का मकान सूचीकरण किया गया। इस दौरान 6078 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने जिम्मेदारी संभाली। पहले चरण के आधार पर जिले की अनुमानित जनसंख्या करीब 32 लाख आंकी गई है। दूसरे चरण की गणना के लिए जिले में 6054 ब्लॉक बनाए गए हैं। इनमें 5605 प्रगणक और 919 पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। इनके अलावा चार मास्टर ट्रेनर और 98 फील्ड ट्रेनर भी नियुक्त किए गए हैं। जनगणना कार्य में करीब 6500 प्रगणक और पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। स्वगणना के दौरान परिवार के सदस्यों, मकान और अन्य जानकारियों से जुड़े कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें