फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का मथुरा दाैरा: तीन घंटे तक घरों में कैद रहे लोग...सड़कों पर रहा सन्नाटा, बाजार रहे बंद

Fri, 26 Sep 2025 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में राष्ट्रपति के दाैरे के दाैरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। दुकानों को बंदा करा दिया गया तो लोगों को भी घरों में कैद रहना पड़ा। ट्रैफिक रोक देने से सड़कों पर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के आगमन से पहले बंद कराईं दुकानें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर सुरक्षाकर्मियों ने डीगगेट से होलीगेट तक लोगों को घरों में कैद कर दिया। करीब तीन घंटे तक यहां लोग अपने घरों में कैद रहे। राष्ट्रपति की एक झलक देखने के लिए लोग छतों, खिड़कियों में डटे रहे। श्रीकुब्जा-कृष्ण मंदिर से लौटते समय राष्ट्रपति ने होलीगेट पर भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के आगमन से पहले सुरक्षा बलों ने अंतापाड़ा क्षेत्र को दोपहर करीब 12 बजे से अपने घेरे में ले लिया था। पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। राष्ट्रपति का काफिला गुजरने वाले मार्ग पर यातायात पूरी तरह से रोक दिया गया। 

करीब चार बजे जैसे ही काफिला अंतापाड़ा की सड़कों से गुजरा तो राष्ट्रपति को देखने के लिए लोग छतों व खिड़कियों पर आ गए। श्रीकुब्जा-कृष्ण मंदिर से लौटने के बाद लोगों के इस उत्साह और स्नेह को देखकर राष्ट्रपति ने कार से हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति का यह सहज भाव देखकर वहां मौजूद लोग और उत्साहित हो गए। करीब तीन घंटे तक घरों में कैद रहने के बाद राष्ट्रपति के जाते ही स्थानीय निवासी सड़कों पर निकले।

बैरिकेडिंग के पास मार्ग सुचारू होने का इंतजार करते रहे राहगीर
राष्ट्रपति के आगमन पर वृंदावन रोड से डीगगेट, डीगगेट से होलीगेट तक सभी दुकानें बंद रहीं। वहीं राष्ट्रपति का काफिला गुजरने से 20 मिनट पहले मार्गों पर वाहनों का आवागमन भी पूर्णरूप से प्रतिबंधित कर दिया गया। 

राहगीर बैरिकेडिंग के पास ही खड़े होकर आवागमन का इंतजार करते रहे। यही हाल श्रीकृष्ण जन्मभूमि से एसबीआई चौराहे तक रहा। इस दौरान राष्ट्रपति जन्मभूमि में दर्शन कर जंक्शन के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें