फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विधायक राजेश चौधरी पहुंचे जिलाध्यक्ष के घर

सार

कोसीकलां में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के निवास पर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस की जांच पर सवाल उठे हैं। विधायक राजेश चौधरी ने आरोपी को कठोर सजा देने की मांग की। आरोपी लोकेश पंडित को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कोसीकलां में फायरिंग की घटना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष से वार्ता विधायक राजेश चौधरी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोसीकलां। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के निवास पर हुई फायरिंग की घटना के बाद बृहस्पतिवार को मांट विधायक एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश चौधरी जिलाध्यक्ष के निवास पर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं के मध्य विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि इतनी बड़ी घटना होने बाद पुलिस अभी तक खाली हाथ है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से फोन पर वार्ता की और कहा कि ऐसे शातिर अपराधी के पीछे किसका हाथ है, उसकी जांच होना आवश्यक है। आरोपी को कठोर सजा मिलनी चाहिए। संवाद

सरकार सभी की सुरक्षा निश्चित करना जानती है
कोसीकलां। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के भतीजे नरदेव चौधरी को बदमाश लोकेश पंडित द्वारा धमकी दिए जाने के बाद नरदेव चौधरी इस सबसे तनिक भी भयभीत नहीं हैं। कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। सरकार सभी की सुरक्षा निश्चित करना जानती है। उन्होंने कहा कि यह उनके विरोधियों की शह पर किया गया घटिया प्रयास है। मामले को राजनैतिक द्वेष भी माना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

-
आरोपी को मुठभेड़ में मारी थी गोली, भेजा जेल
कोसीकलां। पुलिस ने एक मई की रात्रि में आरोपी लोकेश पंडित को मुठभेड़ के दौरान टांग में गोली मारकर गिरफ्तार कर चालान किया था। आरोपी पर 24 से अधिक मामले कोसी, वृंदावन, हाईवे सहित अन्य थानों में दर्ज हैं। लोकेश मथुरा में आपराधिक घटनाओं का मास्टरमाइंड माना जाता है। संवाद
विज्ञापन


-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें