फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर कलक्ट्रेट में धमाके बाद जिला न्यायालय में बढ़ी सुरक्षा

Tue, 04 Aug 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर कलेक्ट्रेट परिसर में वकीलों के चुनाव के दौरान हुए बम धमाके के बाद जिले के न्यायालय परिसर में पुलिस ने सघन चेकिंग की। एसपी सिटी के नेतृत्व में चले अभियान में डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते ने एक-एक बिंदु को परखा।
विज्ञापन


मंगलवार को कानपुर में वकीलों के संगठन चुनाव के दौरान कचहरी परिसर में हुए बम धमाके के चलते दोपहर बाद तीन बजे से शाम 4:30 बजे तक जिला न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग की गई।

एसपी सिटी शैलेश पांडेय, एलआईयू इंस्पेक्टर के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड टीम, थानाध्यक्ष सदर और एक्शन मोबाइल टीम के साथ एक-एक कोने की चेकिंग कराई गई। इस दौरान वहां खड़े वाहनों और परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें