फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक लौटे पांच ही परिवार

Tue, 04 Aug 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/फरह
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव परखम में बालिका से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी की हत्या के बाद हुए बवाल के कारण गांव से पलायन कर गए वाल्मीकि परिवारों में से अब तक पांच परिवार ही लौटे हैं। मंगलवार को कोई परिवार वापस नहीं आया। गांव में सुरक्षा के लिहाज से अभी भी पुलिस और पीएसी तैनात है। शांति और परिवारों की सुरक्षित वापसी को बनी कमेटी भी प्रयासों में जुटी है।
विज्ञापन


लगभग एक सप्ताह पहले हुए बवाल के बाद गांव परखम और आसपास गांवों से वाल्मीकि समाज के 25 परिवार चले गए थे। पुलिस और ग्रामीणों के आश्वासन के बाद परिवारों ने लौटना तो शुुरू किया लेकिन पूरे परिवार नहीं लौटे हैं। प्रशासन ने घर छोड़ कर गए परिवारों की वापसी को शांति कमेटी बनाई।

इसके बाद केवल पांच परिवारों के मुखिया और उनके घर की महिलाएं वापस आईं हैं। इधर स्टेशन के पास की झाड़ियां जिनमें तीन बालिकाओं के शव मिले थे, अभी भी साफ नहीं कराई गई हैं। बवाल के बाद गांव आए डीएम राजेश कुमार ने गांववासियों की मांग पर झाड़ियों को साफ कराने की बात कही थी। छात्राओं ने डर के कारण इस रास्ते से स्कूल जाना बंद कर दिया है। गांव के लोगों में भी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें