फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरण दर्शन आज: 5 सेक्टर, 3 सब सेक्टर में बांटी सुरक्षा

Tue, 21 Apr 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर्व पर मंगलवार को पुण्य कमाने के लिए उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने नगर में व्यापक इंतजाम किए हैं। महोत्सव से पूर्व पुलिस के आला अधिकारियाें ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के साथ-साथ नगर के अन्य प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्थाओं को पांच सेक्टर और तीन सब सेक्टर में बांटा है।
विज्ञापन


इस पर्व पर नगर में जाम की स्थिति को व्यवस्थित करने के लिए भी व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। सुरक्षा के लिए 12 सीओ, 18 एसओ, दो कंपनी पीएसी तैनात की गई है। बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षाकर्मियों के साथ साथ बम स्क्वॉड तैनात किया गया है। लोगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी।

स्थानीय पुलिस चौकियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। बांकेबिहारी मंदिर में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने के जिम्मेदारी सीएमओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन


नगर के प्रमुख राधावल्लभ मंदिर, राधादामोदर, राधारमण, राधा श्यामसुंदर, इस्कॉन, प्रेम मंदिर आदि पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा के साथ ही यातायात व्यवस्था भी दुुरुस्त की गई है।

एसएसपी मंजिल सैनी ने फोगला आश्रम में हुई अधीनस्थों की बैठक में कहा कि अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर सुरक्षा में किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बैठक में एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी शैलेष कुमार पांडेय, एसपी यातायात आशुतोष मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट हेम सिंह, सीओ सदर अनिल यादव उपस्थित रहे।

बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन सुबह आठ बजे से
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर नगर के प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में विशेष चरण दर्शन मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे से होंगे। नगर के सप्त देवालयों के साथ ही राधारमण, राधादामोदर और राधाश्याम सुंदर मंदिरों में चंदन शृंगार के दर्शन शाम 5:30 बजे से कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें