फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और होगी पुख्ता

विज्ञापन
मथुरा।हाॅल का निरीक्षण करते एसएसएफ प्रभारी विकास राय व अन्य।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) ने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया है। दिन और रात में कोर्ट परिसर में एसएसएफ के जवान तैनात रहते हैं, लेकिन अब पांच जवान रात को रिजर्व में रहेंगे। ताकि कोई आपातकालीन स्थिति आ जाए तो कदंब विहार स्थित पीएससी के क्वार्टरों में रह रहे जवानों को कोर्ट तक न आना पड़े।
विज्ञापन

न्यायालय सुरक्षा प्रभारी विकास राय ने बताया कि कोर्ट परिसर की सुरक्षा में दिन में 80 और रात में 15 से 20 हथियारबंद जवान ड्यूटी पर रहते हैं। कचहरी बंद होने के बाद जवान रांची बांगर में बने कमरों में आराम करने के लिए चले जाते हैं। जबकि रात को ड्यूटी करने वाले जवान सुरक्षा में तैनात रहते हैं। रात को सुरक्षा में लगे जवानों की संख्या कम रहती है। इसलिए पांच जवान रिजर्व में रहेंगे। इसके लिए कोर्ट परिसर में जीर्ण-शीर्ण हालत में पड़े एक हॉल का एसएसएफ ने अपनी निधि से जीर्णोद्धार कराया है।
हॉल की छत का निर्माण, अंदर प्लास्टर कराया गया है। अब केवल बिजली फिटिंग का कार्य बाकी रह गया है। रिजर्व में रहने वाले जवानों के लिए बने हॉल के पास ही शौचालय भी बनवाया है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि हॉल में पलंग के साथ कूलर भी लगाए जाएंगे। यह जवान हमेशा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हथियार के साथ कोर्ट परिसर में बने हॉल में मौजूद रहेंगे। जल्द ही हॉल का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें