फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली को गई नाबालिग लापताकी तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील( मथुरा)। नौहझील के गांव पारासौली की १४ साल की किशोरी गेहूं की रखवाली के लिए बृहस्पतिवार दोपहर २:३० बजे घर से खेत पर गई। तब से नहीं लौटी। परिवारीजन व ग्रामीण परेशान हैं। नौहझील पुलिस ने ड्रोन और डॉग स्कवैड से किशोरी की तलाश की, पर कोई सुराग नहीं लगा। ४१ घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना नौहझील के गांव पारासौली गांव के रहने वाले भूरा सिंह की १४ साल की बेटी रेखा घर से गेहूं की रखवाली करने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर खेत पर गई थी। देरशाम तक नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, पर उसका सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों की मदद से परिजन पूरी रात किशोरी की तलाश में जुटे रहे। परिजनों की सूचना पर नौहझील पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके किशोरी की तलाश शुरू कर दी।
शुक्रवार को पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर आसपास के खेतों में तलाश की। पुलिस ने किशोरी के खेत पड़ोसी किसानों से भी जानकारी जुटाई है। डॉग स्कवैड और ड्रोन कैमरे से किशोरी की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को पूरे दिन किशोरी की तलाश की जाती रही। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। डॉग स्कवैड, ड्रोन और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं।
विज्ञापन

गांव के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले
नौहझील। पुलिस की टीमों ने घर से लेकर खेत और इसके अलावा गांव के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ ऐसा नहीं लगा है, जिससे की किशोरी का सुराग लग सके। फिर भी पुलिस ने हिम्मत नहीं हारी है।
कक्षा सात की छात्रा है रेखा
नौहझील। चार बहन-भाई की दूसरे नंबर की बहन रेखा कक्षा सात की छात्रा है। उसके लापता होने से परिजन बेहद परेशान हैं। साथ ही 41 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगने पर ग्रामीणों में उबाल है। एसएचओ प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। सबकुछ सही रहा तो जल्द ही सकुशल बरामदगी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें