फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एसडीएम ने किया जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख। गोवर्धन ड्रेन की पटरी टूटने और बारिश के चलते गांव रसूलपुर में जलभराव हो गया है। एसडीएम प्राजक्ता त्रिपाठी ने गोवर्धन ड्रेन सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी की निकासी में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसडीएम प्राजक्ता त्रिपाठी ने गांव रसूलपुर और मगोर्रा क्षेत्र में दौरा किया। गोवर्धन ड्रेन की पटरी पर पहुंच कर निरीक्षण किया। सिचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम में जलनिकासी के लिए लगाईं मोटरों पर स्थायी रूप से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। जलनिकासी में कोई बाधा न आए। जहां कहीं भी जल निकासी में रुकावट आए, उसे तुरंत दुरुस्त करें। एसडीएम ने बताया कि जलभराव की समस्याओं को तत्काल समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

इसका मोबाइल नंबर 7060550545 है। इसे जनता मॉडल नाम दिया है। ग्रामीण इस नंबर पर जलभराव, जल निकासी या अन्य समस्याओं की जानकारी दे सकते हैं। गोवर्धन ड्रेन का बहाव रोकने के लिए पाइप लगवाकर बजरी के बोरे से पानी का रुख दूसरी ओर मोड़ा। ग्रामीण पुष्पेंद्र चौधरी ने ड्रेन की पटरी टूटने की सूचना दी। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार मीनू राजपूत, लेखपाल अनिल निराला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें