फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गुलाब देकर एसडीएम ने की स्वच्छता की अपील

विज्ञापन
कोसीकलां में अतिक्रमणकारियों को गुला देते हुए एसडीएम अखिलेश कुमार। 
विज्ञापन
कोसीकलां। नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार सुबह रैली निकालकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में नगरवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस दौरान लोगों और अक्रिमणकारियों को गुलाब देकर सफाई, अतिक्रमण न करने के प्रति जागरूक किया। अतिक्रमण करने वालों से 10 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए नगर वासियों से सक्रिय भागीदारी निभाते हुए फीडबैक की अपील की है। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर नगर पालिका कार्यालय पर समाप्त हुई। एसडीएम/अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों, पार्कों, सार्वजनिक शौचालयों और बस स्टैंडों सहित सभी सरकारी व निजी संस्थानों में सफाई अभियान तेज किया जाए। स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिक फीडबैक को अहम बताते हुए शैक्षणिक संस्थानों और अन्य संगठनों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। लेखाकार योगेंद्र शर्मा ने बताया कि रैली के दौरान अतिक्रमणकारियों को गुलाब देकर अतिक्रमण न करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें