मथुरा के कोसीकलां नंदगांव रोड पर गांव सुरवारी के पास रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली। बताया गया है कि तेज रफ्तार स्कूटी फिसल गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
एक्टिवा सवार माधव 26, कल्लू सोनी 33 और निर्मल 15 निवासी गोकुल थाना महावन नंदगांव से किसी कार्य से कोसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे तीनों गंभीर घायल हो गए।
सूचना मिलते ही इलाका पुलिस वहां पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान कल्लू सोनी और माधव को मृत घोषित कर दिया। वहीं निर्मल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।