मथुरा। विगत तीन वर्षों में छात्र-छात्राओं को भेजी गई छात्रवृत्ति की जनपद में चल रही जांच रिपोर्ट कई महीनों के इंतजार के बाद आ गई है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा शासन के निर्देश पर जनपद में वर्ष 2022-23, 2023-24 और वर्ष 2024-25 के दौरान काॅलेज व महाविद्यालयों में पढ़ रहे सामान्य, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक के एक लाख छात्र-छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति की जांच की जा रही थी।
जिलाधिकारी चद्र प्रकाश सिंह ने इसके लिए 25 टीमें गठित करके 50 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी थी। अब तक 321 कॉलेजों में से सभी की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है।
इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेन्द्र पाल ने बताया कि जांच अधिकारियों को रिपोर्ट कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं वर्ष 2025-26 की छात्रवृत्ति जल्द ही लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं के खाते में भेजे जाएगी।