फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सरकारी प्लॉटों पर कब्जा कर रहे दबंग

विज्ञापन
मथुरा। तहसील सभागार में फरियादियों की शिकायतें सुनते एडीएम प्रशासन व अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
मथुरा/ गोवर्धन/ मांट। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। छाता तहसील सभागार में सरकारी प्लॉटों पर कब्जा करने की शिकायत ग्रामीणों ने की। इस पर एडीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

छाता तहसील सभागार में एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे की अध्यक्षता में कुल 21 शिकायतें आईं। इनमें से किसी का भी निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। कामर के घमंडी, सुंदर, रघुवीर आदि ने बताया कि वर्ष 1973 में सरकार द्वारा गांव में प्लाॅट आवंटित किए गए थे। इस पर दबंग लोगों ने कब्जा कर रखा है। इस पर एडीएम ने तहसीलदार को राजस्व टीम द्वारा मामले की जांच करने के आदेश दिए। उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह ने अधिकारियों को सभी समस्याओं का एक सप्ताह में समाधान करने के निर्देश दिए।
महावन तहसील में एडीएम (वि/रा) योगानंद पांडेय की मौजूदगी में आईं 32 शिकायतों में चार का मौके पर निस्तारण हुआ। गांव हथोड़ा निवासी डालचंद ने बताया कि मेड़बंदी होने के बाद भी गांव के दबंग जमीन पर कब्जा नहीं लेने दे रहे हैं। इस पर एसडीएम ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं विकास खंड राया के गांव बल्टी घड़ी से आए ग्रामीणों ने श्मशान की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को हटवाने और मार्ग की मरम्मत कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। क्षेत्राधिकारी महावन धर्मेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं मांट में एसडीएम अभिनव जे जैन की अध्यक्षता में कुल 28 शिकायतों में एक का निस्तारण हुआ। गोवर्धन में एसडीएम नीलम श्रीवास्तव की मौजूदगी में 7 में से एक शिकायत का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें