फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रिफाइनरी पुलिस ने कृषि विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले बिहारी के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। विधिक कार्रवाई कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


रिफाइनरी के उडगांव निवासी गजराज सिंह, शशिकांत ने रिफाइनरी थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों ने रिपोर्ट में बताया था कि बिहार के सारत निवासी मनीष कुमार और राहदास के विक्रमगंज राजीव रंजन, विकास कमार पांडेय, राजन रंजन कौशिक एन्क्लेव नार्थ दिल्ली, फिरोजाबाद के स्वाभी नगर निवासी जतिन और शिकोहाबाद के गांधी सिंह, फरह के करनपुर निवासी जमुना प्रसाद समेत अन्य मुलाकात हुई थी। आरोपियों ने झारखंड में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 12-12 लाख रुपये ठग लिए थे। आरोपियों ने कुछ दिन तक बिहार में ट्रेनिंग भी कराई। इसके बाद ज्वानिंग लेटर आने की बोलकर वापस भेज दिया। काफी दिन बाद जब फोन किए तो आरोपियों के फोन बंद हो गए। ठगी का संदेह होने पर उन्होंने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया है कि शुक्रवार रात को हाल निवासी कौशिक एन्क्लेव ए-ब्लॉक बुरारी व बिहार के दरभंगा के नया गांव निवासी राजन रंजन मिश्रा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें