फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Premanand: 'महाराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं...', आश्रम से आया ऐसा अपडेट, भक्तों की बढ़ी चिंता; रोक दी यात्रा

Sat, 04 Oct 2025 06:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की यात्रा अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई है। पिछले दो दिनों से वह यात्रा पर नहीं निकल रहे थे। ऐसे में उनके दर्शन के लिए रातभर श्रद्धालु सड़क पर इंतजार करते रहे थे।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत प्रेमानंद की यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। यात्रा उनके स्वास्थ्य को देखकर रद्द की गई है। पिछले दो दिनों से वह पदयात्रा में नहीं आ रहे थे, लेकिन उनकी झलक पाने की चाह लिए श्रद्धालु सड़क पर ही खडे़ रहते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-मूर्ति विसर्जन हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन का तीसरा दिन...सुबह से जारी है तलाश, सात में से एक भी नहीं मिला; VIDEO

 
Trending Videos

श्री राधे हित केलि कुंज आश्रम की ओर से सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए लोगों को संदेश दिया गया है कि संत महाराज का स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं है। इसलिए उनकी यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इसलिए अभी कोई भी उनकी पदयात्रा में शामिल होने के लिए सड़क पर इंतजार नहीं करें। जब भी पदयात्रा दोबारा शुरू होगी, आगामी दिनों में सूचित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-दिल दहला देने वाली घटना: बच्चों के सामने मां को पीटा..फिर फंदे पर लटका दिया, शादी से इंकार पर दबंगों ने ली जान

 
विज्ञापन

विदित हो कि पूर्व में कई बार संत प्रेमानंद महाराज की यात्रा को स्थगित किया जा चुका है। वह किडनी की समस्या से पीड़ित है। उनकी रोजाना डायलिसिस होती है। जब-जब उनकी तबियत खराब होती है, तो उनकी पदयात्रा को रद्द कर दिया जाता है।

ये भी पढ़ें-मूर्ति विसर्जन हादसा: एक को बचाने के लिए डूब गए 12 लोग...पांच लाशें मिलीं, सात लोगों की तलाश में उतारी गई सेना

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें