श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पूर्ण गणबेश में घोष वादन करते स्वयंसेवक।
मथुरा। आरएसएस की महानगर इकाई ने बुधवार को महाशिवरात्रि अखिल भारतीय घोष दिवस मनाया। स्वयंसेवकों द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि लीला मंच पर वाद्य यंत्रों के साथ शिव तरंग कार्यक्रम किया।
इस दौरान महानगर कार्यवाह विजय बंटा ने बताया कि महाशिवरात्रि अखिल भारतीय घोष दिवस पर सभी जिलों के मुख्यालय पर संघ के स्वयंसेवक घोष वादन करते हैं। घोष वादकों का सौभाग्य है कि प्रभु श्रीराम का स्मरण कर योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर महाशिवरात्रि के दिन घोष का यह वादन राम, कृष्ण, विश्वनाथ-तीनों देव साथ का परिचय देता है।
उन्होंने कहा कि समाज में भी संघ के घोष की अपनी विशेष पहचान है। संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित पद्धति से घोष कार्यक्रम कर रहे थे। इसके बाद स्वयंसेवकों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुरजी के दर्शन किए। ललित कुमार, संजय, महानगर प्रचारक सचिन, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।