फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 1.75 लाख किसानों की अटकेगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों की अब सम्मान निधि रोक दी जाएगी। जिले में 3.11 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होनी है, लेकिन अभी तक सिर्फ 1.36 लाख किसानों ने इसमें पंजीकरण के लिए रुचि दिखाई। बाकी 1.75 लाख किसानों को अगली 20वीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त रोक दी जाएगी।
विज्ञापन


जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री में किसानों का पंजीकरण कराना आवश्यक है। इसमें बिल्कुल देरी न करें। उन्होंने कहा कि मोबाइल एप के जरिए किसान खुद भी पंजीकरण कर सकते हैं। अगर कोई दिक्कत आए तो जनसेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में 3.11 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अब तक 1.36 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है। 31 मार्च तक शेष किसानों की फार्मर आईडी बनाना कृषि विभाग के लिए चुनौती है।
विज्ञापन


वहीं, जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है, उनकी सम्मान निधि भी अटक सकती है। किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी हो चुकी है लेकिन अगली 20वीं फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण नहीं कराने वालों की रूकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें