उत्तर प्रदेश के मथुरा में नगर निकाय चुनाव में टिकट को लेकर हर पार्टी में दावेदारों को पार्टी के निर्णय का इंतजार है। शनिवार को समाजवादी पार्टी ने अपनी पार्टी से प्रत्याशी की घोषणा करके अटकलों पर विराम लगा दिया। सपा ने मथुरा से महापौर पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने मथुरा से महापौर पद के लिए पं तुलसीराम शर्मा के नाम का एलान किया है। शर्मा लंबे समय से पार्टी से जुड़ी हैं। पार्टी के प्रति उनके समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है। उनके नाम का एलान होने से उनके समर्थकों में खुशी है।
अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम का इंतजार
समाजवादी पार्टी से महापौर प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद अब जल्द ही अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा होने की उम्मीद है। भाजपा की भी सूची आज शाम तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। ताकि आखिरी दिन नामांकन किया जा सके। दावेदारों के विरोध की आशंका के कारण अभी तक दलों ने पार्षद और मेयर प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है।
नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल तक
मथुरा की बात करें तो यहां 70 वार्ड हैं। 177 मतदान केंद्र हैं, तो वहीं 627 मतदान स्थल हैं। सभी निकायों के लिए नामांकन पत्रों की भरने और जमा करने की तारीख पहले चरण के लिए 17 अप्रैल तक है। वहीं दूसरे चरण के चुनाव के लिए 17 अप्रैल से 24 अप्रैल है।