फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saint Premanand: संत प्रेमानंद 10 मार्च से होली तक नहीं देंगे दर्शन, आश्रम से नया अपडेट; भक्तों से ये अपील

Sun, 09 Mar 2025 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

होली के कारण संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा को स्थगित किया गया है। आश्रम की अपील है कि 10 मार्च से 14 मार्च तक भक्त दर्शन के लिए न आएं।
 
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में होली महापर्व और पूज्य प्रेमानंद महाराज जी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 10 मार्च से 14 मार्च तक उनकी पदयात्रा को स्थगित कर दी गई है। श्री हित राधा केलि कुंज परिकर, श्रीधाम वृंदावन की ओर से यह आधिकारिक सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन


भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे उक्त दिनों में दर्शन के लिए यात्रा न करें। होली के कारण वृंदावन की सड़कों पर अत्यधिक भीड़ रहने की संभावना है, जिससे प्रशासन के लिए व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होगा। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


आश्रम प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग और संयम बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि होली के बाद यात्रा की नई तिथियों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें