मथुरा के धौली प्याऊ निवासी शेयर ट्रेडर्स को साइबर ठगों ने 45.70 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर कोतवाली के धौली प्याऊ क्षेत्र निवासी रवि कुमार सक्सेना ने बताया कि वह शेयर ट्रेडिंग का कार्य करते हैं। 7 दिसंबर 2024 को उनके फेसबुक के माध्यम से आयन जोसफ नाम के व्यक्ति ने संपर्क किया। इसके बाद मोबाइल नंबर लिया और व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी। आरोपी ने शेयर मार्केट का अपना लंबा अनुभव बताया।