फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का भविष्य भाजपा के हाथों में सुरक्षित: शाहनवाज

Tue, 07 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
श्‍हनवाज
विज्ञापन
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती ताकत से घबराकर अखिलेश यादव और राहुल गांधी एक-दूसरे से लिपट गए हैं। 
विज्ञापन

मीडिया से मुखातिब शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सपा अपनी नाकामी छिपाने के लिए कांग्रेसी चादर ओढ़ रही है, लेकिन ये चादर भी दागदार है।

यूपी का भविष्य बीजेपी के हाथों में सुरक्षित है। अखिलेश और राहुल तो इवेंट मैनेजमेंट पीके की लिखी पंक्तियों को ही बोलते हैं। राहुल प्रधानमंत्री के सूट और बूट पर तंज कसते हैं लेकिन ये उन्हें याद नहीं कि पूर्व प्रधानमंत्री और उनके पिता राजीव गांधी भी सूट पहनते थे। ‘यूपी को ये साथ पसंद है’ नारे पर भी तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ये साथ केवल एक दूसरे की पसंद है लेकिन भाजपा को यूपी की जनता पसंद है। 

 एक सवाल के जवाब में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि तीन तलाक और राम मंदिर का मामला न्यायालय में लंबित है। आजम की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक टिप्पणी पर देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आतंकी हाफिज सईद आईएसआई का चूहा, डर के मारे उसे बिल में छुपाया हुआ है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बाद शहनवाज हुसैन भी श्रीकांत शर्मा को लेकर इशारा कर गए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक योजना के तहत इस युवा नेता को मथुरा से चुनाव में उतारा है। उनके नाम पर केंद्रीय चुनाव समिति के एक स्वर थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें