फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा चिंता के चलते नहीं खुलेगा संग्रहालय

Tue, 07 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty images
विज्ञापन
राजकीय संग्रहालय के कर्मचारियों में से एक बड़ी संख्या की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है। ऐसे में अधिकारियों को संग्रहालय की सुरक्षा की चिंता सता रही है। सुरक्षा के चलते संग्रहालय को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


मथुरा के राजकीय संग्रहालय में कुल 25 कर्मचारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इनमें से 20 कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी है। अब संग्रहालय प्रशासन की चिंता ये है कि मात्र पांच कर्मचारियों की मौजूदगी में संग्रहालय कैसे खोला जाए। 

क्योंकि संग्रहालय में बेशकीमती मूर्तियां लगी हैं और फिर संग्रहालय के खुलने के समय कई बार बड़ी संख्या में पर्यटक भी आ जाते है। ऐसे में निर्णय लिया गया है कि 10 फरवरी को संग्रहालय बंद रखा जायेगा। 11 को मतदान है और उसके बाद दो दिन सरकारी अवकाश है। 
विज्ञापन


सहायक निदेशक डा. एसपी सिंह ने बताया कि पहले केवल एक कर्मचारी ही बचा था। जिला प्रशासन से गुहार लगाई तब स्वीपर, चौकीदार सहित कुल 5 कर्मचारी ड्यूटी से मुक्त हुए हैं। इन कर्मचारियों के सहारे संग्रहालय नहीं खोला जा सकता। इसलिए इसे बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें