फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गर्लफ्रेंड को पहले मजार ले गया सद्दाम...फिर चाकू से गोदा; चेहरे, गले और पेट पर किए ताबड़तोड़ वार

Wed, 26 Jul 2023 06:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

UP News: मथुरा में गर्लफ्रेंड को पहले मजार ले गया सद्दाम...फिर चाकू से गोदा। चेहरे, गले और पेट पर किए ताबड़तोड़ वार। वह जान बचाकर भागी। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
woman crime - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार की सुबह कैंट बिजली घर के सामने स्थित मजार पर युवती को उसके दोस्त ने चाकू गोद दिया। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।  

विज्ञापन


घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट बिजली घर के पास की है। यहां जोरा खातून (24) पत्नी सिराज निवासी सराय काले खां, निजामुद्दीन, दिल्ली दवा लेने आई थी। वह चार साल के बच्चे की मां है। उसने करीब डेढ़ साल से फेसबुक पर फ्रेंड सद्दाम हुसैन पुत्र रियाज, निवासी बड़ा बाजार, सदर से मिलने के लिए फोन किया। सद्दाम उसे कैंट बिजली घर के सामने स्थित मजार पर ले गया। वहां दोनों बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ेंः- हैवान बेटा: पिता को फावड़े से काट डाला, मारते वक्त नहीं कांपे हाथ...दी दुश्मनों से भी बदतर मौत

विज्ञापन

कहासुनी के दौरान सद्दाम ने युवती पर चाकू से वार करने शुरू कर दिए। युवती के चेहरे, गले और पेट को बुरी तरह गोद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर शोर मचाती हुई वहां से भागने लगी। कुछ दूर जाकर वह गिर गई। घायल युवती को देख राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा पेशाब कांड: पीड़ित भी आया पुलिस के सामने, उस रात किए गए जुर्म की दास्तां सुन कांप गई रूह
 
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत नाजुक देखते हुए उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया कि युवती को सद्दाम नामक युवक ने शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चाकू मारे हैं। इन दोनों के बीच में काफी गहरी दोस्ती थी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें