फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता का संदेश देने के लिए दौड़ेंगे 2000 लोग

Sat, 23 Jan 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की एकता, अखंडता का संदेश लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित की जा रही मिनी मैराथन में करीब दो हजार लोग दौड़ेंगे। इसमें स्ट्राइक वन कोर के 500 से अधिक जवान भी शामिल होंगे। छावनी परिषद कार्यालय की ओर से इसके लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


छावनी परिषद के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर कौशल गौतम ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर छावनी परिषद देश की एकता अखंडता का संदेश लेकर पहली बार मिनी मैराथन आयोजित करा रहा है। दौड़ रविवार सुबह आठ बजे टैंक चौराहे से शुरू होगी। इसका शुभारंभ विधायक प्रदीप माथुर झंडी दिखाकर करेंगे।

इसमें 1200 से अधिक स्थानीय लोगों ने और 500 से अधिक स्ट्राइक वन कोर के जवानों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। दौड़ में लोग टैंक चौराहे से मछली फाटक, योद्धा मार्ग, शक्तिद्वार, फैमिली क्वार्टर इलाके से गुजरती हुई फिर से शक्ति द्वार आकर सरकुलर रोड से हेलीपैड पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहां स्ट्राइक वन कोर के लेफ्टिनेंट जनरल शौकीन चौहान इसका समापन करेंगे और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

पांच बजे से मिलेंगे चेस्ट टोकन
मिनी मैराथन के लिए टैंक चौराहे पर सुबह पांच बजे से चेस्ट टोकन देना शुरू किया जाएगा। इसमें हर दौड़ने वाले को छावनी परिषद कर्मचारी नंबर प्रदान करेंगे। इसमें सेना के 500 से अधिक जवान वर्दी में नहीं बल्कि ट्रैक शूट में दौड़ेंगे। इसके लिए सेना ने विशेष ट्रैक शूट का इंतजाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें