फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बताया नेताजी का व्यक्तित्व

Sat, 23 Jan 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर शनिवार को कालेजों और संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कालेज में छात्र-छात्राओं को नेताजी के व्यक्तित्व से परिचित कराया और उनके आदर्श अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


जैन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य निखिल अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी के योगदान से अवगत कराया। इसके साथ ही कालेज में बाबूलाल जैन कबड्डी प्रतियोगिता का सेमीफाइनल कराया गया। इसमें पटेल हाउस और नेहरू हाउस विजयी रहे। फाइनल 27 जनवरी को खेला जाएगा।

चंपा अग्रवाल इंटर कालेज की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन ने सुभाषचंद्र बोस के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। अशोक कुमार वर्मा, धर्मवीर सिंह, डॉ. बीबी चौहान, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महर्षि दयानंद पुनर्वास संस्थान एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में शहीद भगत सिंह पार्क में शहीद सम्मान मेला आयोजित किया गया। शुभारंभ मांट विधायक श्यामसुंदर शर्मा, सपा नेता डॉ. अशोक अग्रवाल, सचिव जिला विधिक प्राधिकरण पवन श्रीवास्तव, सचिन अवस्थी और ईओ ब्रजेश कुमार ने किया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शहीदों की प्रतिमाओं और शहीद स्थलों की साफ-सफाई की। जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, अशोक शर्मा, धनंजय तिवारी, हरभजन सिंह, समुद्र सिंह, डॉ. अखिलेश यादव, भारतभूषण वशिष्ठ, धर्मवीर, दीपक गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

फादर बीके मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिक्षिका उजमा सिद्दीकी ने सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोहिनी चतुर्वेदी, कृष्णा प्रजापति, सोनाली ठाकुर, अलफरहान, अमीना, चारू भाटिया आदि उपस्थित रहे।

आरटीआई कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह पार्क में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई। इस दौरान वीपीएस खुराना, उमाशंकर गौतम, धीरेंद्र कुमार, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे। कायस्थ समाज ने चित्रांश गौरव पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान जगदीश अस्थाना, एसएस जौहरी, जीपी निगम, हरीश सक्सेना, डॉ. सत्यमित्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें