मथुरा। आरएसएस महानगर इकाई ने शनिवार और रविवार को गोवर्धन रोड स्थित गांव सतोहा में शांतनुकुंड की सफाई की। सिद्धस्थल श्री शांतनु जी मंदिर व उसके आसपास भी सफाई की।
महानगर प्रचार प्रमुख माधव पुलकित प्रसाद ने बताया कि स्वयंसेवकों ने पिछले दिनों कुंड और मंदिर की स्थिति देखी थी।
शनिवार को स्वयंसेवकों ने शांतनुकुंड पर सुबह 8 बजे से जाल, कुदाल, फावड़ा के साथ टोली बना कर सफाई शुरू की। नाव की मदद से कुंड के पानी को साफ किया। स्वयंसेवकों को कुंड की दशा सुधारते देख ग्रामीणों ने प्रशंसा की। लगातार 5 घंटे चले सफाई अभियान के बाद कुंड की सूरत बदल गई। यहां सिद्ध स्थल के महंत श्री श्री 108 संत नरसिंह दास महाराज ने संघ के स्वयंसेवकों को आशीर्वाद दिया।
इस दौरान डॉ संजय, शिवकुमार, अमित, जगदीश जितेंद्र, अजय शर्मा, प्रचारक मयंक, संदीप, कौशलेश, अनुराग, सीपी शर्मा, धर्मेंद्र, मोहनदास, रासबिहारी, योगेश, राकेश, विजयपाल भाजपा की देहात मंडल की मंत्री नीरू सक्सेना, कृष्ण मुरारी पुरोहित, संत जहान बाबा, संजय आदि स्वयंसेवक शामिल हुए।