मथुरा। रेलवे जंक्शन पर बृहस्पतिवार को आरपीएफ की टीम डॉग स्क्वायड के साथ चेकिंग करती हुई। स्वयं
- फोटो : mathura
मथुरा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा व विश्व हिंदू परिषद द्वारा किए गए मथुरा बंद के आह्वान पर रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की सतर्कता रही। आरपीएफ की टीमें डॉग स्क्वायड के साथ चेकिंग में जुटी रही।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जंक्शन पर मथुरा बंद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान कोई शरारती तत्व ट्रेन संचालन को प्रभावित न कर दे इस पर भी नजर रखी गई। जंक्शन से भूतेश्वर रेलवे स्टेशन तक आरपीएफ की टीम लगातार रेलवे ट्रैक किनारे गश्त करती रही।
आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि डॉग स्क्वायड से भी जंक्शन पर चेकिंग की गई हैजंक्शन के तीनों सर्कुलेटिंग एरिया में बिना चेकिंग के किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया गया। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बंद को ध्यान में रखते हुए जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया गया।