फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कार की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अस्पताल में भर्ती बेटे की दवा लेने जा रही मां को कार ने चपेट में ले लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसा छाता कोतवाली क्षेत्र में केड़ी चौकी के पास उस वक्ता हुआ जब महिला सड़क पार कर रही थी।
विज्ञापन

बदायूं जिले के पटियाला सराय निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता की 52 वर्षीय पत्नी चंद्रप्रभा दवा लेने सड़क पार गईं थीं। बेटे दीपक गुप्ता ने बताया कि मां चंद्रप्रभा उनकी दवाई लेने गईं थीं। सड़क पार करते समय कार ने चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल मां को केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। केडी चौकी इंजार्च महेंद्र सिंह भदोरिया ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें