फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ईएमओ के वीडियाे वायरल प्रकरण में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी छोड़ ईएमओ डॉ. हरनारायण प्रभाकर का स्टेट बैंक चौराहे के पास स्कॉर्पियो गाड़ी में सोने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार ईएमओ ने उनसे बेटे के मेडिकल बनाने के बदले में 10 हजार रुपये मांगे थे। उधर, डॉ. हरनारायण प्रभाकर के अनुसार उन पर गलत रिपोर्ट बनाने का दवाब बनाया जा रहा था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता शंकरलाल ने सीएमएस को शिकायत पत्र दिया है। इसमें बताया कि उनका बेटा नरेंद्र कुमार आपसी झगड़े में घायल हो गया था, पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए बुधवार की रात करीब दो बजे अस्पताल लाया गया था। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात डॉ. हरनारायण प्रभाकर ने उनसे दस हजार रुपये मांगे। रुपये देने से इन्कार करने पर डॉक्टर अस्पताल छोड़कर चले गए। वहीं, डॉक्टर हरनारायण ने बताया कि उनसे गलत रिपोर्ट बनाने के लिए दवाब बनाया जा रहा था। मना करने पर अभद्रता की। इस पर वह पीछे के गेट से अस्पताल से बाहर चले गए ताकि उनके साथ मारपीट न हो जाए। 36 घंटे से नींद पूरी न होने के कारण वह गाड़ी में सो गए।



वर्जन

वीडियो के मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने पर अगर डॉक्टर पर दोष सिद्ध होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मुकुंद बंसल, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें