फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बरसाना रोपवे का ट्रायल शुरू...25 मार्च को आएगी आईआईटी रुड़की की टीम; हादसे के बाद से बंद है संचालन

Sun, 23 Mar 2025 10:53 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बरसाना में श्रीराधारानी मंदिर के लिए संचालित रोपवे फिर शुरू हो सकता है। इसके लिए जल्द ही आईआईटी रुड़की की टीम आकर निरीक्षण करेगी। टीम की एनओसी मिलने के बाद इसका संचालन फिर से श्रद्धालुओं के लिए शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
बरसाना रोपवे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में रोपवे की जांच के लिए आईआईटी रुड़की की तकनीकी टीम 25 मार्च को बरसाना आएगी। चार सदस्यीय टीम ब्रेकफेल, बिजली ट्रिपिंग समेत विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जांच करेगी। फिलहाल रोपवे प्रबंधन के इंजीनियरों ने ट्रायल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, बरसाना में श्रीराधारानी मंदिर के लिए संचालित रोपवे में 19 मार्च को अचानक खराबी आ गई थी। इस दौरान मंदिर से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहीं तीन ट्रॉलियां तेजी से नीचे गिरने लगीं और स्टेशन पर आपस में टकरा गईं। हादसे में बाल-बाल श्रद्धालुओं की जान बची। इधर, पुलिस ने मामले में रोपवे प्रबंधन के चार अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से भी मामले की जांच कर रही है।

श्रीराधारानी रोपवे प्रालि के डायरेक्ट अभय राज अवस्थी ने बताया है कि कंपनी के इंजीनियरों ने अपने स्तर से जांच पड़ताल कर दो दिनों से ट्रायल शुरू कर दिया है। 25 मार्च को आईआईटी रुड़की की तकनीकी टीम भी अपने स्तर से रोपवे की जांच करेगी। आईआईटी रुड़की टीम की एनओसी के बाद ही रोपवे का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


251 सीढ़ियां चढ़कर मंदिर जा रहे श्रीजी के भक्त
रोपवे सेवा ठप होने से श्रीजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है। जमीनी तल से ब्रह्मांचल पर्वत की करीब 30 मीटर ऊंचाई है। अब ब्रह्मांचल पर्वत पर विराजमान लाडली किशोरी के भक्त 251 सीढ़ियां चढ़कर मंदिर जा रहे हैं। वैसे रोपवे से 10 मिनट में श्रद्धालु ब्रह्मांचल पर्वत पर पहुंच जाते थे, लेकिन रोपवे सेवा ठप होने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। बुजुर्ग ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें