फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: जर्जर विद्यालय की छत गिरी...सुबह कक्षा शुरू होने से पहले हुआ हादसा, दहशत में आए बच्चों के परिजन

Mon, 15 Sep 2025 04:29 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

विद्यालय भवन काफी समय से जर्जर हालत में था। जर्जर छत और दीवारों में दरारें साफ दिखाई देती थीं। कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से जानकारी दी गई, लेकिन मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। 
विज्ञापन
स्कूल की छत गिरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के प्राथमिक विद्यालय रामनगर में सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विद्यालय के कार्यालय की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसा उस समय हुआ जब विद्यालय खुला भी नहीं था। इस कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लेकिन घटना ने अभिभावकों और ग्रामीणों की चिंता को और गहरा कर दिया है।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार गर्ग ने बताया सुबह करीब साढ़े 7 बजे अचानक जोरदार आवाज के साथ भवन की छत गिर पड़ी। विद्यालय के बच्चे उस समय तक नहीं पहुंचे थे, वरना बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। उन्होंने बताया की विद्यालय में दो कमरे व एक कार्यालय बना हुआ। जिसमें कार्यालय की छत धराशायी हो गई।

 
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय भवन काफी समय से जर्जर हालत में था। जर्जर छत और दीवारों में दरारें साफ दिखाई देती थीं। कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से जानकारी दी गई, लेकिन मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। 

पंचायत भवन बना अस्थायी क्लासरूम
हादसे के बाद बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए ग्राम पंचायत ने पहल की है। मंगलवार से विद्यालय के बच्चे पंचायत भवन में बैठकर पढ़ाई करेंगे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार गर्ग ने बताया कि जब तक नया भवन तैयार नहीं हो जाता, बच्चों की पढ़ाई पंचायत भवन में ही संचालित की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें