फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पीआरवी की सतर्कता से बची लूट, पकड़ा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। शुक्रवार रात यूपी-112 की पीआरवी टीम की तत्परता से एक चेन स्नैचर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस साहसिक कार्य पर एसएसपी की ओर से पीआरवी को इनाम भी दिया गया है।
विज्ञापन

घटना 2 मई की रात करीब 11:17 बजे की है जब पीआरवी संख्या 1916 अपने निर्धारित प्वाइंट पर तैनात थी। उसी दौरान संजीव कुमार नामक एक व्यक्ति ने यूपी-112 पर कॉल कर सूचना दी कि एक व्यक्ति ने उसकी मां के गले की चेन छीनने का प्रयास किया है और उसके पास तमंचा भी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीआरवी कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने एक युवक को भागते हुए देखा और दौड़कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पीआरवी कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को तमंचा सहित थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यूपी-112 पीआरवी पर तैनात मुख्य आरक्षी रामदास, मुख्य आरक्षी महाराज सिंह तथा चालक अजय कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसप ने 1500 रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें