मथुरा। रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने के लिए जाने वाली बहनों को रोडवेज बस में किराया अदा नहीं करना पड़ेगा। बहनों के लिए रविवार की रात से सोमवार की रात 12 बजे तक रोडवेज की बसें उपलब्ध रहेंगी। इसके लिए रोडवेज ने पूरा खाका खींच लिया है। हर बार की तरह अबकी बार भी बहनों को योगी सरकार ने तोहफा दिया है। यह तोहफा रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में बहनें फ्री आ जा सकेंगी। मतलब राखी बांधने के लिए जाने वाली बहनें बसों में किराया नहीं वसूला जाएगा। रविवार की रात से सोमवार की रात तक रोडवेज बसों में बहनों से किराया नहीं लिया जाएगा। इसके लिए मथुरा डिपो ने भी पूरे इंतजाम कर लिए हैं।
वहीं, अंतरराज्यीय नए बस अड्डे और पुराने बस अड्डे से रोडवेज की बसें उपलब्ध रहेंगी। यह बसें यूपी के जिलों और हरियाणा होकर दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर के लिए मिल सकेंगी। कोरोना महामारी के चलते अभी तक राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है।
बसों का पर्याप्त इंतजाम, नहीं होगी परेशानी
रक्षाबंधन के लिए दोनों बस अड्डों पर बसें उपलब्ध रहेंगी। इसका इंतजाम कर लिया गया है। यह बसें यूपी, दिल्ली बॉर्डर तक उपलब्ध रहेंगी। राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए बसों का संचालन कोरोना महामारी के चलते शुरू नहीं हो सका है।
-संतोष अग्रवाल, एसएस मथुरा डिपो