मथुरा। बलदेव रजवाह बाइपास रोड धंसा, स्कूली बस फंसीं।
- फोटो : mathura
बलदेव (मथुरा)। नरहौली चौराहे से रजबहा होकर छिबरऊ तक जाने वाला बाईपास मार्ग गांव नरहौली के पास बृहस्पतिवार सुबह सात बजे अचानक धंस गया। तीन फीट तक हुए गड्ढे में निजी स्कूल की बस फंस गई। चालक व परिचालक ने हल्ला मचाया तो लोग एकत्रित हो गए।
गनीमत रही घटना के दौरान चालक बस से बच्चों को लेने जा रहा था, इसके कारण उसमें कोई छात्र-छात्रा सवार नहीं था। बस को हाइड्रा से निकाला गया। रास्ते के गड्ढे में तब्दील ड्ने से मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहनों को दिक्कत हुई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सड़क को सही कराया। स्थानीय निवासी सत्यप्रकाश कटारा, अरुण शर्मा, भाकियू नेता लेखराज सिंह प्रधान, पंकज शर्मा, डाॅ. दीपक शर्मा, शरद शर्मा, उमेशचंद्र शर्मा ने कहा कि गड्ढे को ठीक कराया जाए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता हैं।