फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूख गईं प्याऊ, निगम बेच रहा आरओ वाटर

विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल के गेट के बाहर बनी प्याऊ पर लगा हुआ ताला। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। खारे पानी की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों को नगर निगम आरओ वाटर बेच रहा है, जबकि कई स्थानों पर निगम की प्याऊ बेकार पड़ी हैं। आरओ वाटर की बिक्री निगम द्वारा वाटर एटीएम के माध्यम से की जा रही है। शहर में फिलहाल पांच स्थानों पर वाटर एटीएम लगे हुए हैं। इन वाटर एटीएम का संचालन निगम द्वारा ठेकेदार के माध्यम से किया जा रहा है। वाटर एटीएम से आरओ वाटर पीने वाले लोगों को सुबह शाम पीने योग्य पानी दिया जाता है। उधर, लोगों का कहना है कि यदि प्याऊ को ही दुरुस्त करके मीठा पानी दिया जाता तो लोगों को आरओ वाटर नहीं खरीदना पड़ता।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में जमीन के अंदर का पानी पीने योग्य नहीं है जिसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इस कमी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका के समय में महानगर में पांच स्थानों पर वाटर एटीएम लगवाए। यह वाटर एटीएम विकास मार्केट, आजाद मार्केट, चौक बाजार, भूतेश्वर चौराहा तथा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लगवाए गए। वाटर एटीएम से पानी 50 पैसे लीटर दिया जा रहा है। जो लोग एक साथ एक महीने के लिए पानी चाहते हैं उनको यहां से कुछ सस्ता पानी दिया जा रहा है।
एक दर्जन स्थानों पर प्याऊ हो चुकी हैं खत्म
शहर में करीब दस वर्ष पूर्व स्थान-स्थान पर मीठे पानी की टंकी बनवाई गई थीं। जिनका संचालन कुछ समय के लिए तत्कालीन नगर पालिका के पास रहा उसके बाद यह संचालन स्थानीय लोगों को ही दे दिया जिसके चलते उन स्थानीय लोगों ने इन प्याऊ पर लगभग कब्जा कर लिया है। यह प्याऊ अब लगभग खत्म हो गईं हैं। इनमें से एक प्याऊ जिला अस्पताल पर भी है जो कि दुकानदार द्वारा ही संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

100 स्थानों पर बन रहीं और प्याऊ
नगर में सौ ऐसे स्थानों पर बोरिंग करवा रहे हैं जहां पर मीठा पानी है। इन स्थानों पर सबमर्सिबल लगवाकर एक हजार लीटर की पानी की टंकी भी रखवा रहे हैं। यहां से लोग पेयजल के अलावा अन्य कामों के लिए भी पानी का प्रयोग कर सकेंगे। इनमेें से 30-35 स्थानों पर पानी की सप्लाई प्रारंभ भी हो गई है। इसके अलावा ऐसी प्याऊ को भी ठीक कराएंगे जो कि पूर्व में नगरपालिका द्वारा संचालित होती थीं। ऐसी प्याऊ को चिह्नित किया जाएगा। इन्हें साफ करके काम में लाया जाएगा।
विज्ञापन

- रविंद्र कुमार मांदड़, नगर आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें