मथुरा। जनपद में डीएपी खाद की किल्लत को लेकर मंगलवार को रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपा। सभी ने एक ही स्वर से किसानों की खाद की पर्याप्त पूर्ति करने की भी मांग की।
रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि लाहे की महत्वपूर्ण फसल की बुवाई के लिए डीएपी की किल्लत से किसान परेशान है। वितरण केद्रों से किसानों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर मंगलवार को रालोद ने डीएम नवनीत सिंह चहल को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की है। साथ ही डीएपी की कालाबाजारी रोकने को कहा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि डीएम ने इफको महाप्रबंधक से दूरभाष पर बात कर डीएपी पर हो रहे ब्लैक पर जांच करके तत्काल रोक लगवाने के निर्देश दिए। रालोद ने मांग की है कि सभी सेंटरों पर नोडल अधिकारी बैठाए जाएं, ताकि सत्ताधारी भाजपा नेता अपने चहेते व नज़दीकियों को प्राथमिकता पर वितरक केंद्रों पर कार्यरत कर्मचारियों पर दवाब बनाकर खाद न दिला सकें। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह सिकरवार, राजपाल भरंगर, चौधरी देशराज सिंह, रामवीर भरंगर, रोहित प्रताप, रविंद्र नरवार, गौरव चतुर्वेदी, उदयभान जाटव, उमेश चौधरी, नारायण सिंह विप्लवी, हरवीर सिंह हैं।