फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय पर चर्चा के दौरान बवाल पर नपे दीपक

Tue, 25 Oct 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जयंत चाौध्‍ारी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
सौंख में तेइस अक्तूबर को रालोद की ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में हुए बवाल में पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी को निष्कासित कर दिया गया है। अभी कई और पर भी गाज गिर सकती है। प्रदेश अध्यक्ष मुंशीराम की ओर से जारी पत्र में दीपक पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन


गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के कस्बा सौंख में रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने 23 अक्तूबर को ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें युवा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में मौजूद कुछ युवकों ने काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की।

इसके बाद विवाद बढ़कर मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। पार्टी नेताओं ने इसके लिए रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी को जिम्मेदार ठहराया। पार्टी हाईकमान को भी रिपोर्ट भेजी गई थी। इस अनुशासनहीनता को रालोद महासचिव जयंत चौधरी ने गंभीरता से लिया। रालोद प्रदेश अध्यक्ष मुंशीरामपाल सिंह ने दीपक को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन



जनता के बीच खोलूंगा जयंत की पोल: दीपक
पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी का कहना है कि 1989 से रालोद से जुडे़ रहकर रालोद को जिले में शिखर पर पहुंचाया। जिला पंचायत में भी तीन में दो सीट रालोद की झोली में डलवाई। लोकसभा चुनाव में जयंत ने वादा किया था कि गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़वाएंगे, लेकिन उनके सामने कुंवर नरेंद्र सिंह को खड़ा किया गया। अब जयंत के कारनामे जनता के मध्य ले जाएंगे। इसके लिए छह नवंबर को खूंटल पट्टी की महापंचायत सौंख में होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें