फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खराब दाल को वापस कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। गर्भवती महिलाओं को खराब पोषाहार वितरण की खबर अमर उजाला में रविवार को प्रकाशित होने के बाद विभाग सक्रिय हो गया। महिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग के डीपीओ ने मामले में जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन


सीडीपीओ गोवर्धन ने खराब पोषाहार की जांच कर रिपोर्ट डीपीओ को सौंप दी है। खराब दाल को वापस करवा दिया गया है।

गोवर्धन ब्लाॅक की ग्राम पंचायत सौंख देहात के गांव नगला आशा में शनिवार को प्राथमिक विद्यालय परिसर में गर्भवती महिलाओं को पोषाहार का वितरण किया गया। महिलाओं ने पोषाहार खराब होने का आरोप लगाते हुए लेने से इंकार कर दिया। महिलाओं को आरोप था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गर्भवती महिलाओं को खराब दाल वितरित की गई। पोषाहार सामग्री में पचास किलो दाल और 10 पैकेट रिफाइंड कम निकला। पिछले माह का पोषाहार भी वितरित नहीं किया।
खराब पोषाहार की खबर अमर उजाला में रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दे दिए। गोवर्धन ब्लाॅक के सीडीपीओ योगेंद्र सिंह मामले की जांच करने पहुंचे। उन्होंने खराब पोषाहार की जांच रिपोर्ट तैयार कर डीपीओ को सौंप दी है।
विज्ञापन

सीडीपीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि खराब दाल को वापस करवा दिया गया है। जो पोषाहार कम था, दाल और रिफाइंड के पैकेट विभाग ने आंगनबाड़ी को दे दिए गए है। मामले की जांच रिपोर्ट डीपीओ कार्यालय को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें