फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के होनहार सम्मानित

Wed, 30 Mar 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के होनहार सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में बुधवार को विद्यालय उत्सव मनाया गया। परीक्षाओं में बेहतर अंक लाने वाले बच्चाें को पुरस्कार देकर उनकी हौसलाफजाई की गई। अन्य बच्चों को भी बेहतर अंक लाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 14 से 21 मार्च तक आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर बुधवार को अंक पत्र प्रदान किए गए। इस आयोजन को विद्यालय उत्सव नाम से मनाया गया।

मेधावी और नियमित उपस्थिति वाले बच्चों, अच्छा काम करने वाले शिक्षकों, स्कूल के कामकाज में सक्रिय योगदान देने वाले विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों और मध्याह्न् भोजन तैयार करने वाले रसोइयों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ी परसा में मुख्य अतिथि लोकेश शर्मा ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।

प्रधानाध्यापक राजीव पचौरी ने बच्चों को परीक्षाफल वितरित किए। इसके साथ ही उपस्थित अभिभावकों को आगामी सत्र में बच्चों के नामांकन, प्रवेश और शिक्षा की महत्ता से अवगत कराया गया।
विज्ञापन


इस दौरान ग्राम प्रधान गुड़िया देवी, कमलेश कुमारी, रश्मि शर्मा, दीपक गुप्ता, लक्ष्मन सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें