फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है अनुसूचितों का सम्मान : हरित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित ने कहा कि भाजपा में ही अनुसूचितों का सम्मान बरकरार है। हर राजनीतिक दल ने केवल अनुसूचितों को अपने लाभ के लिए इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

सोमवार को सरस्वती कुंड स्थित हनुमान वाटिका में अखिल भारतीय अहेरिया, बहेलिया, करवल, पसिया समाज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में रामबाबू ने कहा कि 2022 के चुनाव में एकजुट होकर ऐसे राजनीतिक दलों को पटखनी देनी होगी, जो कि उनका इस्तेमाल करते हैं। आयोग के सदस्य व पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया ने कहा कि अनुसूचितों के सम्मान को बरकरार रखा जाएगा। हर हाल में अनुसूचितों को पूरा सम्मान भाजपा सरकार में ही मिल सकता है। इस दौरान अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
समारोह में पूर्व सांसद विजय सोनकर शास्त्री, पूर्व राजदूत जर्मनी गुरदीप बड़वाल, रामवीर सिंह, जितेंद्र रावल, सीताराम राणा, रवि अहेरिया, महेंद्र रावल, ब्रजेश रावल, अरुण रावल, केशव देव, सोबरन सिंह, टीकाराम अहेरिया, नीरज अहेरिया, रमेश चंद्र अहेरिया, धर्मपाल सिंह, दिनेश राणा, बालकिशन प्रधान, सत्यप्रकाश अहेरिया, मनोज कुमार, सुंदर लाल सिसौदिया, मंगल सिंह, हुकुम सिंह, सुभाष, कायम सिंह, हरिकिशन, प्रेम बाबू, डॉ. सुरेश कुमार, दशरथ, राजेंद्र, रिंकू अहेरिया, धर्मेंद्र अहेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें