फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारीजी पर फेल हो रही पुलिस की वन-वे व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पुलिस की वन-वे व्यवस्था लगातार फेल हो रही है। मंदिर के निर्धारित गेटों से प्रवेश और निकासी के बाद भक्त मनमाफिक रास्तों का उपयोग करते हैं। इससे अव्यवस्था हो रही है। गलियों में आपाधापी की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

सावन माह में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वृंदावन में पुलिस और मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाएं चारों खाने चित हो गई हैं। मंदिर के आसपास दर्शनार्थियों के लिए बनाई गई वन-वे व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। मंदिर में दो और तीन नंबर गेट से प्रवेश करने वाले भक्त निकासी तो एक और चार नंबर गेट से कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद उनका मनमाफिक गलियों में जाना परेशानी का कारण बन रहा है। बैरिकेडिंग के बावजूद एंट्री वाली गलियों से ही भक्त फिर लौट भी रहे हैं। इस व्यवस्था को पुलिस नहीं संभाल पा रही है। इससे हालात खराब होते जा रहे हैं।
मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने बताया कि बनखंडी, फलहारी बाबा आश्रम की ओर आने वाले भक्त दो नंबर गेट से प्रवेश के बाद गेट नंबर एक से निकासी करते हुए वीआईपी मार्ग से परिक्रमा मार्ग में निकलें। इसी प्रकार विद्यापीठ चौराहा से मुख्य मार्ग होते हुए गेट नंबर तीन से मंदिर में प्रवेश करने वालों की गेट नंबर चार से निकासी कराते हुए सनेह बिहारी मंदिर मार्ग होते हुए विद्यापीठ को निकाला जाए। दर्शनार्थियों की यह वन वे व्यवस्था कड़ाई से प्रभावी होने के बद गलियों में अव्यवस्था पैदा नहीं होगी। भीड़ का दबाव भी कम दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें